सिंगरौली
बरगवां पुलिस ने 58 लीटर शराब के साथ स्कूटी वाहन जप्त की

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली । पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के निर्देशन एवं गौरव पाण्डेय (भा.पु.से.) अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सिंगरौली के मार्गदर्शन में थाना बरगवां प्रभारी निरी. मो. समीर के द्वारा पुलिस टीम गठित कर अवैध शराब ले जाते स्कुटी वाहन पर कार्यवाही करवाई गई।
दिनांक 19.10.2025 को बरगवां पुलिस को दौरान रात्रि गश्त के मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की तेलदह तरफ से रामकली पनिका अपनी नीले कलर की स्कुटी वाहन क्र MP66ZA8303 में पीछे प्लास्टिक की पीले बोरी तथा बीच में काले रंग के झोला में अंग्रेजी व देशी शराब लोड कर के उज्जैनी जाने के लिए बरगवां तरफ आ रही है। सूचना पर थाना प्रभारी बरगवां द्वारा पुलिस टीम गठित कर रवाना किये, डगा तिराहा के पास उक्त स्कूटी वाहन शराब लोड खडी मिली। जो गवाहों के समक्ष लोड शराब को नीचे उतारकर गिनती की गई जो 49 पाव देशी प्लेन शराब, 43 पाव अंग्रेजी गोवा व्हिस्की, 48 पाव मैकडेवल व्हिस्की, 66 नग पावर केन वियर कुल 58.2 लीटर कीमती 26.699 का पाया गया। जिसका पंचनामा तैयार किया गया। स्कुटी वाहन क MP66ZA8303 के चालक रामकली पनिका निवासी उज्जैनी के व्दारा स्कूटी मे अवैध शराब लोड कर परिवहन करने पाये से प्रथम दृष्टया स्कुटी वाहन क MP66ZA8303 के चालक रामकली पनिका के विरुध्द अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का दण्डनीय अपराध पाये जाने से कुल शराब 58.2 लीटर कीमती करीवन 26699 रु. एवं स्कुटी वाहन क MP66ZA8303 कीमती करीवन 50,000 रु. का उक्तादा हालात मे समक्ष जब्त कर कब्जे पुलिस लिया गया, जिसपर थाना बरगवां में अपराध क्र. 590/2025 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया।
उक्त कार्रवाई में निरीक्षक मो. समीर, सउनि विनोद मिश्रा, प्रआर, फूल सिंह संजय यादव, आर. औरीश गुर्जर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



