बेतुल

बैतूल आयुष विंग के निःशुल्क जांच शिविर में 157 मरीज हुए लाभान्वित

झंडू लिमिटेड के सौजन्य से हुआ निःशुल्क बीएमडी जांच शिविर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। आयुष विंग जिला चिकित्सालय बैतूल में 8 अक्टूबर को हड्डियों की सेहत को लेकर निःशुल्क बोन मैरो डेंसिटी (बीएमडी) टेस्ट कैंप का आयोजन किया गया। यह शिविर प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चला, जिसमें कुल 157 लोगों ने अपनी हड्डियों की जांच करवाई। इस जांच के माध्यम से हड्डियों के घनत्व का पता लगाया गया। आयुष विंग प्रभारी डॉक्टर प्रियंका उईके, विशेषज्ञ आयुर्वेद ने बताया कि बीएमडी टेस्ट ड्यूल एक्स-रे एब्जॉर्प्शनोमेट्री तकनीक पर आधारित है, जो हड्डियों की मजबूती का सटीक और विश्वसनीय आकलन करती है।
डॉ. प्रियंका उईके ने कहा कि आजकल बढ़ती उम्र, असंतुलित भोजन और शारीरिक निष्क्रियता के कारण लोगों में हड्डियों की दुर्बलता तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में यह टेस्ट आमजन के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो रहा है। आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. सरिता डेहरिया ने बताया कि इस जांच से ऑस्टियोपोरोसिस और ओस्टियोपेनिया जैसी बीमारियों की पहचान प्रारंभिक अवस्था में की जा सकती है। उन्होंने कहा कि कमजोर हड्डियां टूटने लगती हैं, इसलिए समय रहते उपचार करवाना बेहद जरूरी है।
डॉ. शिवदयाल कुमरे, होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी, सहित कुल आठ कर्मचारियों की टीम ने इस शिविर को सफल बनाया। यह आयोजन झंडू लिमिटेड के सौजन्य से संपन्न हुआ। शिविर में अधिकांश रोगी ऑस्टियोपोरोसिस एवं ओस्टियोपेनिया से ग्रस्त पाए गए, जिन्हें आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक चिकित्सा दी गई। साथ ही रोग अनुसार योगाभ्यास सिखाया गया और पंचकर्म चिकित्सा करवाने की सलाह दी गई।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button