शामली

सड़क हादसे में युवक की मौत, परिजनों ने एसपी से मांगी कार्रवाई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

शामली। गत 12 सितंबर को गोहरनी फ्लाईओवर के निकट सड़क हादसे में युवक की मौत के मामले में परिजनों ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। मंगलवार को परिजनों ने एसपी एनपी सिंह से मुलाकात कर मामले की गंभीरता से जांच कर कार्रवाई की मांग की।

जनपद मुजफ्फरनगर के गांव मेहलकी निवासी कादिर पुत्र रागिब की गत 12 सितंबर को गोहरनी फ्लाईओवर के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई थी। परिजनों के अनुसार घटना के संबंध में थाना आदर्शमंडी में मुकदमा दर्ज कराया गया था। उनका कहना है कि घटना में शामिल वाहन कैमरे में कैद हुआ है, लेकिन अभी तक वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई।

परिजनों ने वाहन चालक को गिरफ्तार करने तथा घटना की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। उन्होंने यह भी कहा कि मामले की जांच कर यह स्पष्ट किया जाए कि युवक की मौत सड़क हादसे में हुई या इसके पीछे कोई अन्य कारण था। एसपी एनपी सिंह ने मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button