बरेली
जिलाधिकारी ने जिला स्वास्थ्य समिति की करी मासिक बैठक
112 व 108 की एम्बुलेंस यदि नियमानुसार कार्य नहीं कर रही है तो करें रिपोर्ट

उत्कृष्ट कार्य करने वाली तीन एएनएम को प्रदान किये गएप्रशस्ति पत्र
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की मासिक बैठक कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली तीन ए एन एम को प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गए। बैठक में बताया गया कि 25 और 26 सितम्बर को टीकाकरण का महाअभियान है अतः इन दिनों में विशेष रूप एएनएम को लगाकर कार्य कराया जाए। सशक्त नारी-सशक्त परिवार के अभियान में भी उक्त के माध्यम से गति आएगी। बैठक में जननी सुरक्षा योजना की समीक्षा के दौरान बताया गया कि विकास खण्ड बहेड़ी, क्यारा, भोजीपुरा, फतेहगंज पश्चिमी, भुता स्टेट एवरेज से नीचे है इन पर कार्य करने की आवश्यकता है। समस्त उपरोक्त एमओआईसी से संस्थागत प्रसव बढ़ाने के निर्देश दिए गए।
बैठक में जिलाधिकारी ने 112 व 108 की एम्बुलेंस यदि ठीक प्रकार से कार्य नहीं कर रही हैं तो मुख्य चिकित्साधिकारी को लिखित में जानकारी दें इसके साथ ही ई-कवच पोर्टल पर अपलोडिंग किए जाने के निर्देश दिए गए और कहा गया कि जो आशाएं ठीक से कार्य नहीं कर रही हैं उन्हें नोटिस जारी किए जाएं। बैठक में अर्बन क्षेत्रों में टीकाकरण कम पाया गया है इसे बढ़ाने हेतु नोडल अधिकारी को फिल्ड में जाने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में परिवार नियोजन की समीक्षा की गयी और निर्देश दिए गए कि समस्त सीएचसी/पीएचसी को जो लक्ष्य दिए जा रहे हैं उसे शीघ्र पूर्ण कराया जाए क्योंकि यह पैरामीटर अब सी0एम0 डैशबोर्ड पर भी आएगा।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी देवयानी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 विश्राम सिंह सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।



