अमेठी

भाजपा नेता ने किया अनुराग ठाकुर और अरुण सिंह से शिष्टाचार की भेंट

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

 

अमेठी। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष महेश सोनी ने नई दिल्ली में जनप्रिय एवं कर्मठ राजनेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा सांसद अनुराग ठाकुर से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने अनुराग ठाकुर को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर महेश सोनी ने कहा कि अनुराग ठाकुर युवा पीढ़ी के प्रेरणास्रोत हैं, जिन्होंने राजनीति के साथ-साथ राष्ट्रहित में सदैव जनसेवा को प्राथमिकता दी है। उन्होंने प्रभु राम से प्रार्थना की कि वे दीर्घायु हों, स्वस्थ रहें और निरंतर राष्ट्रसेवा एवं जनकल्याण के कार्यों में अग्रसर रहें।
दिल्ली प्रवास के दूसरे दिन महेश सोनी ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद अरुण सिंह के आवास पर भी भेंट की। इस दौरान जिले के व्यापारी वर्ग की समस्याओं, संगठनात्मक गतिविधियों और आर्थिक सशक्तिकरण से संबंधित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। जिला अध्यक्ष महेश सोनी ने कहा कि अरुण सिंह की सादगी, विनम्रता और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
उन्होंने दोनों नेताओं को अमेठी आने का आमंत्रण भी दिया और कहा कि भाजपा नेतृत्व के मार्गदर्शन में जिले के व्यापारी समाज के उत्थान के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे। मुलाकात को सौहार्दपूर्ण एवं प्रेरणादायक बताते हुए जिला अध्यक्ष महेश सोनी ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व से हुए संवाद से संगठन को नई दिशा और ऊर्जा प्राप्त होगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button