अमरोहा

अमरोहा में आवारा सांड का हमला

सींग से उठाकर युवक को पटका, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : जनपद के हसनपुर में एक आवारा सांड ने युवक पर हमला कर दिया। घटना मोहल्ला लालबाग रेतिया की है। सांड ने सैद नगली थाना क्षेत्र के कस्बा चौकी उझारी के मोहल्ला मंसूरपुर पश्चिमी निवासी नदीम को सींगों से उठाकर पटक दिया।घटना के समय नदीम किसी काम से हसनपुर आया हुआ था। हमले में वह घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने मुश्किल से सांड को वहां से भगाया। घायल नदीम को तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।पूरी घटना नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस वीडियो को लोगों ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। अभी तक इस मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button