सीकर

पॉइंटो पर तैनात सिपाही श्याम भक्तों की सेवा में है तत्पर

हाईवे पर वाहनों का रूकवाकर भक्तों करवा रहे सडक़ पार, भक्तों ने दिया सिपाहीयों को धन्यवाद

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो

बावड़ी। श्याम बाबा का वार्षिक लक्खी मेला अपने यौवन पर है। मेले के पांचवें दिन बुधवार को श्याम भक्तों के जयकारों से ठीकरिया, मण्ढ़ा स्टैण्ड, मलिकपुर, रींगस, खाटूधाम गुंजायमान हो गया। मण्ढ़ा स्टैण्ड से खाटूश्यामजी के बीच पग पग पर सेवा, भक्ति व आस्था का त्रिवेणी संगम देखने को मिल रहा है। बाबा श्याम के दर्शन करने वाले श्याम भक्तों के हाथों में रंग बिरंगे निशान लेकर आ रहे है। इतना ही नहीं कई भक्त तो पेट पलायन तो कई भक्त बाईक डाक यात्रा बाबा श्याम के पहुंच रहे है। भक्त लाखदातार की जय, खाटू नरेश की जय, तीन बाण धारी की जय, हारे के सहारे की जय, कलयुग केअवतारी के जयकारों के साथ बाबा श्याम के दर्शन कर मन्नते मांग रहे है।
पुलिस प्रशासन की कर रहे है सहराना

पुलिस प्रशसान की अच्छी व्यवस्था को लेकर श्याम भक्त सहराना कर रहे है। खाटू मेले में रींगस से मण्ढा स्टैण्ड के पॉइंटों पर तैनात महिला व पुरूष सिपाही, अधिकारी तैनात होकर भक्तों की सुरक्षा में कोई कमी नहीं छोड़ रहे है। मण्डा स्टैण्ड पर सिपाही श्याम भक्तों को हाईवे पार करवाकर अपना कर्तव्य निभाने रहे है। सिपाही धूप में खड़े होकर अपनी पैनी नजर से भक्तों की सुरक्षा कर रहे है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button