गाजियाबाद

अपराध नियंत्रण, पारदर्शिता और नागरिक सुरक्षा की दिशा में डिजिटल प्रहरी बनेगे कैमरे

गाजियाबाद पुलिस की तीसरी आँख, 678595 कैमरे, अपराध पर सख्त पहरा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गाजियाबाद। पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट गाजियाबाद के निर्देशन में पुलिसिंग को और अधिक आधुनिक व पारदर्शी बनाने की दिशा में अहम कदम उठाया गया है। गाजियाबाद जिले के सभी थानों में सीसीटीवी कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। इनसे थाना क्षेत्रों के प्रमुख चौराहों, सार्वजनिक स्थानों व संवेदनशील इलाकों पर लगे कैमरों की रियल टाइम व मॉनीटरिंग की जा रही है।
पुलिस आयुक्त ने बताया कि ये कैमरे पुलिस की तीसरी आंख की तरह काम करेंगे। इनके जरिए न केवल अपराधों की रोकथाम संभव होगी बल्कि यातायात व्यवस्था और नागरिक सुरक्षा भी अधिक मजबूत बनेगी।
अभियान की अब तकनीकी उपलब्धियां
जोन लगाए गए मॉनीटर कैमरे
नगर 134 134
ट्रांस-हिण्डन 186 139
ग्रामीण 358 322
कुल 678 595
सीसीटीवी से मिलने वाले लाभ
घटनाओं की रियल टाइम निगरानी और त्वरित कार्रवाई
यातायात व्यवस्था पर बेहतर नियंत्रण
अपराधियों की पहचान व गिरफ्तारी में तेजी
संभावित अपराधियों पर मनोवैज्ञानिक दबाव
पुलिस की प्रतिक्रिया क्षमता में सुधार
आपात स्थितियों (दंगे, दुर्घटनाएं आदि) में सटीक आकलन व
जनता का भरोसा होगा मजबूत
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तकनीक से अपराध नियंत्रण में उल्लेखनीय सुधार होगा। साथ ही पुलिस कार्यप्रणाली पारदर्शी बनेगी और जनता का विश्वास पुलिस पर और अधिक मजबूत होगा
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button