गाजियाबाद

अवैध निर्माण पर कार्यवाही नहीं हुई तो करेंगे सख्त विरोध

वार्ड-33 सभासद रामनिवास त्रिपाठी

डीएलएफ और अंकुर विहार क्षेत्र में बढ़ते अवैध निर्माण व व्यावसायिक गतिविधियों पर सभासद ने जीडीए की कार्यशैली पर उठाए सवाल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

लोनी : नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड-33 के सभासद रामनिवास त्रिपाठी ने क्षेत्र के डीएलएफ और अंकुर विहार में बिल्डरों द्वारा किए जा रहे अवैध निर्माण कार्यों तथा आवासीय इलाकों में चल रही व्यावसायिक गतिविधियों पर गंभीर चिंता जताई है। उनका कहना है कि इस संबंध में जीडीए विभाग की लापरवाही के चलते समस्या लगातार बढ़ती जा रही है, जबकि पूर्व में की गई शिकायतों पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
सभासद त्रिपाठी ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते विभाग ने कार्रवाई सुनिश्चित नहीं की, तो वे आगामी संपूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित होकर इस मुद्दे पर जोरदार विरोध दर्ज कराएंगे।
उन्होंने बताया कि 1 नवंबर को तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में भी उन्होंने इस संबंध में शिकायती पत्र सौंपा था। उन्होंने कहा कि वार्ड 33, डीएलएफ, अंकुर विहार क्षेत्र में लगातार अवैध निर्माण जारी है और जीडीए विभाग इसे नजरअंदाज कर रहा है।
सभासद ने बताया कि उन्होंने कई बार लिखित रूप से और आईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से शिकायतें दर्ज कराई हैं, जिनमें संपत्ति संख्या C-9/1, B-10/3 और C-3/5 पर हो रहे अवैध निर्माण की शिकायतें शामिल हैं।
त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि जीडीए अधिकारी हर बार गलत रिपोर्ट तैयार कर शिकायतों को निस्तारित कर देते हैं, जिससे उनकी कार्यशैली संदेह के घेरे में आ गई है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि विभाग ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की, तो वे संपूर्ण समाधान दिवस पर विभाग की निष्क्रियता के खिलाफ पुरजोर विरोध करेंगे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button