बरेली
पेंट के गोदाम में लगी भीषण आग,औद्योगिक क्षेत्र में मचा हड़कंप

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। सीबीगंज थाना क्षेत्र के परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में स्थित अंकुर पेंट फैक्टरी के गोदाम में शनिवार सुबह करीब 11 बजे भीषण आग लग गई। बताया गया कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी, जिससे गोदाम से धुएं का गुबार उठने लगा। पेंट से भरे ड्रमों के कारण आग ने कुछ ही पलों में विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे आसपास की फैक्टरियों में हड़कंप मच गया।


