मथुरा

मथुरा जंक्शन पर मालगाड़ी के डिब्बे में  आग लगने से मची अफरा-तफरी 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा रेलवे जंक्शन पर एक मालगाड़ी के डिब्बे में आग लगने की घटना से अफरा-तफरी मच गई। यह आग दोपहर करीब 1:30 बजे प्लेटफार्म संख्या 10 और 11 के बीच थ्रू रेल लाइन पर खड़ी मालगाड़ी में लगी। वैगन से धुआँ उठता देख यात्रियों और रेल कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार मालगाड़ी गुजरात से दिल्ली जा रही थी। करीब डेढ़ बजे कर्मचारियों ने गार्ड के सातवें डिब्बे से घना धुआँ उठते देखा और इसकी सूचना तुरंत कंट्रोल रूम को दी। ट्रेन को तत्काल रोक दिया गया और चालक ने अधिकारियों को स्थिति से अवगत कराया। रेलवे कर्मचारियों ने प्रभावित वैगन की जांच की, जहाँ मिक्स कमोडिटी से भरे सामान में आग तेजी से फैल रही थी। आग बढ़ने की आशंका पर तुरंत बचाव कार्य शुरू किया गया। इसी बीच फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची और पानी की तेज धार से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। कुछ देर की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई। आग बुझने के बाद डिब्बे को सुरक्षित कर लिया गया और आसपास के अन्य वैगनों की भी जांच की गई। फिलहाल आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट, रासायनिक प्रतिक्रिया या बाहरी कारणों की संभावना जताई जा रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button