बोकारो

आदिवासी बेटी निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने निकाला कैंडल मार्च

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। आदिवासी बेटी एवं सामाजिक कार्यकर्ता निशा भगत की दुखद मृत्यु से पूरे समाज में आक्रोश और पीड़ा है। उन्हें न्याय दिलाने तथा मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर भाजपा महिला मोर्चा बोकारो जिला अध्यक्ष गिरिजा देवी के नेतृत्व में नया मोड़ बोकारो में कैंडल मार्च निकाला गया। जिसमें महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुईं। हाथों में मोमबत्तियां लेकर सभी ने दिवंगत निशा भगत को श्रद्धांजलि अर्पित की और न्याय की मांग को बुलंद किया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष गिरजा देवी जी ने कहा कि एक आदिवासी बेटी की दुखद मौत अत्यंत पीड़ादायक और चिंताजनक है। निशा भगत के साथ न्याय होना चाहिए और इस पूरे मामले की निष्पक्ष एवं गहन जांच कर दोषियों को कानून के अनुसार कठोर से कठोर सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि झारखंड की बेटियों की सुरक्षा और सम्मान से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जा सकता। भाजपा महिला मोर्चा आदिवासी बेटी निशा भगत को न्याय दिलाने की लड़ाई में उनके परिवार और समाज के साथ मजबूती से खड़ा है।
कैंडल मार्च के माध्यम से भाजपा महिला मोर्चा ने सरकार और प्रशासन से मांग की कि मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की जाए तथा दोषियों को जल्द से जल्द न्याय के कटघरे में खड़ा किया जाए। निशा भगत को न्याय मिले—इसी संकल्प और उम्मीद के साथ भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने मोमबत्तियां जलाकर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में जिला मंत्री एंजेला सिंह एवं विभिषण सिंह, परिंदा सिंह, बबिता देवी, प्रीति गुप्ता, देवंती शर्मा, अंजु देवी, मनिशा टोप्पो, तालो सोरेन, बड़की सोरेन, केटरीना टोप्पो, मनिशा टोप्पो, सरोज तिर्की, पुनिता प्रजापति, राधा देवी, भानु प्रताप सिंह, ब्रज दुबे, विशाल गौतम, जितेन्द्र गोस्वामी, राजेश घोषाल, प्रकाश कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button