सिंगरौली

अवैध रेत परिवहन करते ट्रैक्टर को पुलिस ने किया जप्त 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली । पुलिस अधीक्षक सिंगरौली, अभिषेक रंजन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन एवं पी.एस. परस्ते नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर के नेतृत्व मे थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अशोक सिंह परिहार थाना प्रभारी बैढन के मार्गदर्शक मे उपनिरीक्षक शीतला यादव चौकी प्रभारी खुटार को अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध मिली कामयाबी। मिली जानकारी में बताया गया कि पुलिस अधीक्षक सिंगरौली द्वारा अवैध रेत के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 02.08.2025 को चौकी खुटार पुलिस ने शंकर साकेत पिता छोटे साकेत उम्र 25 वर्ष निवासी खजुरी थाना बैढन जिला सिंगरौली (म.प्र.) को अवैध रेत परिवहन करते हुये ग्राम खुटार करहियाटोला मे पकडा। मौके के सम्पूर्ण कार्यवाही कर एक बिना नम्बर TRAKSTAR 531 कम्पनी का नीले रंग की ट्रेक्टर जिसकी ट्राली मे अवैध रेत लोड कीमती 3000/- रुपये, कुल कीमती 5,53,000/- रुपये की जप्तकर आरोपी के विरद्ध अपराध धारा 303(2), 317(5) बीएनस एवं 4/21 खान अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है। उक्त कार्रवाई में उपनिरी. शीतला यादव, सउनि. मुनीन्द्र देव पाण्डेय, प्र.आर. सच्चिदानंद तिवारी, प्र.आर. गजराज सिंह, आर. गौरव यादव, विनोद शाक्य एवं आर. राहुल सिंह की सराहनीय योगदान रहा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button