गोड्डा
गोड्डा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, छह अपराधी गिरफ्तार – पिस्तौल, कट्टा और कारतूस बरामद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
महगामा : अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंद्रशेखर आजाद ने प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 08 सितंबर 2025 की रात पुलिस अधीक्षक गोड्डा को गुप्त सूचना मिली कि हरा रंग का टोटो (निबंधन सं० BR 10SV 9251) से कुछ अपराधी कट्टा लेकर किसी घटना को अंजाम देने के लिए सहीला से महियामा खुर्द डुमरिया होते हुए हनवारा की ओर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर तत्काल छापामारी दल का गठन कर कार्रवाई की गई।
छापामारी दल ने खुर्द डुमरिया मैदान के पास उक्त टोटो को रोका। पुलिस वाहन देखते ही टोटो में सवार सभी व्यक्ति भागने लगे, लेकिन सशस्त्र बल के सहयोग से छह लोगों को पकड़ लिया गया। पूछताछ में उनके नाम क्रमशः शुभम कुमार, सुनील कुमार, बिट्टु कुमार, राहुल रंजन, नैतिक कुमार और टिटु कुमार बताये गए। सभी भागलपुर और बांका जिले के निवासी हैं।
तलाशी में एक पिस्तौल, एक देशी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने हथियार व वाहन को जब्त कर सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। हनवारा थाना में कांड सं० 43/26 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ यह बड़ी कार्रवाई है और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस सतर्क है। छापामारी दल में हनवारा थाना प्रभारी राजन कुमार राम, स०अ०नि० विजय कुमार राम सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में भरोसा बढ़ा है।



