अमरोहा

2 लाख का 80 लाख ब्याज दे चुका,टूट गया हूं

अमरोहा में प्रॉपर्टी डीलर के सुसाइड से पहले का VIDEO, बोला- छोटे भाई से नजर नहीं मिला पाऊंगा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा में कर्ज में डूबे रिटायर्ड सीओ के प्रॉपर्टी डीलर बेटे ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। उसने सुसाइड से पहले दो वीडियो बनाए। जिसमें 1 करोड़ की जमीन में धोखाधड़ी और दोस्त पर 2 लाख के बदले 80 लाख का ब्याज वसूलने का आरोप लगाया है। 14 मिनट के वीडियो में वो छोटे भाई से नजर न मिला पाने की बात कहते नजर आ रहे हैं। वीडियो को पुलिस ने सबूत मानकर पत्नी की तहरीर पर 4 लोगों पर केस दर्ज किया है। पूरा मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला घेर पछय्या का है।दरअसल, मोहल्ला घेर पछय्या में रिटायर्ड सीओ ताहिर उस्मानी के बड़े बेटे राहिल (37) ने गुरुवार दोपहर को घर के कमरे में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया था। पत्नी के मुताबिक, दोपहर को मोहम्मद ताहिर, सतवंत चौधरी, आसिफ नमकीन वाला, बब्बू चिकन वाला से राहिल की पैसों के विवाद को लेकर कहासुनी हो गई थी।इसके बाद घर पहुंचे राहिल ने पत्नी व बेटे को दूसरे हिस्से में भेज दिया और कमरे में जाकर अंदर से रूम को लॉक कर लिया था। इसके बाद अपने एक दोस्त को फोन पर सुसाइड करने की बात कही, उसने रोका तो फिर कॉल काट दी। तुरंत ही घर पहुंचे दोस्त ने परिजनों को इस बात की जानकारी दी।दोस्त तुरंत घर पहुंचा और परिजनों को सूचित किया। परिजन आनन फानन में दीवार फांदकर घर में घुसे और दरवाजा तोड़कर कमरे में पहुंचे, जहां राहिल का शव पंखे से लटका मिला था।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button