जामताड़ा

जामताड़ा पुलिस की साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
जामताड़ा : पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस निरीक्षक जयन्त तिर्की के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। इस टीम ने बिन्दापाथर थानान्तर्गत ग्राम मधसा जंगल के पास साइबर अपराधियों के विरुद्ध छापामारी की और एक साइबर अपराधकर्मी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम फुचन राय है, जो 25 वर्ष का है और ग्राम जामदेही, थाना बिन्दापाथर, जिला जामताड़ा का निवासी है। उसे फर्जी मोबाइल और सिम के साथ पकड़ा गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध जामताड़ा साइबर अपराध थाना कांड संख्या 47/25, दिनांक 28.06.2025, धारा 111(2)(b)/317(2)/317(5)/318(4)/319(2)/336(3)/338/340(2) B.N.S 2023 & 66(B) (C) (D) IT.ACT & 42 (3)(e) TELECOMMUNICATIONS ACT 2023 के तहत कांड दर्ज किया गया है। अभियुक्त के पास से 2 मोबाइल और 2 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं।
अभियुक्त द्वारा Komparify एप से Phonpe में 999 रुपये का कैशबैक का मैसेज भेजा जाता था और ग्राहक को इसे एक्सेप्ट करने के लिए कहा जाता था। जैसे ही ग्राहक इसे एक्सेप्ट करता था, अभियुक्त का पैसा Komparify एप में आ जाता था। इसके बाद अभियुक्त गिफ्ट कार्ड खरीदते थे और गिफ्ट कमीशन पर बेच देते थे। अभियुक्त का कार्यक्षेत्र मुख्य रूप से पश्चिम बंगाल, बिहार और असम था। गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेजा जा रहा है। पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है और इस साइबर अपराध के नेटवर्क को तोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।
जामताड़ा एसपी राजकुमार मेहता ने कहा कि साइबर अपराधियों के खिलाफ हमारी कार्रवाई जारी रहेगी। हम किसी भी कीमत पर साइबर अपराधियों को बख्शेंगे नहीं। लोगों से अपील है कि वे साइबर अपराध के प्रति जागरूक रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button