मथुरा

सोंख में रिहर्सल में जुटे कलाकार, रामलीला का मंचन 22 से

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा। सौंख में  श्रीआदर्श रामलीला सेवा समिति के तत्वावधान में रामलीला के आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। कलाकारों ने रिहर्सल करना शुरू कर दिया है। 22 सितंबर को नारद मोह लीला के साथ लीला मंचन का शुभारंभ होगा। समिति के अध्यक्ष संजय बंसल ने बताया कि इस बार रामलीला को भव्य बनाने के लिए आधुनिकता का प्रयोग किया जाएगा। महामंत्री भरत सिंह ने बताया कि कलाकार 15 दिन तक अभ्यास करेंगे। बुधवार को नारद मोह की लीला का अभ्यास कराया गया। नारदजी का किरदार धनंजय शर्मा 2 वर्ष से निभा रहे हैं। विश्वमोहिनी का पवन शर्मा और भगवान विष्णु का किरदार सागर वर्मा पिछले दो वर्ष से निभा रहे हैं। लक्ष्मण और परशुराम संवाद में लक्ष्मण का किरदार कृष्ण शर्मा दो वर्ष से निभा हैं। युवा बुजुर्ग कालाकरों से तालीम और अनुभव लेकर मंचन की तैयारी कर रहे हैं। इस मौके पर निर्देशक वीरेंद्र सिंह, संजय शर्मा, विजय शंकर शर्मा, बनवारीलाल अग्रवाल, जुगलकिशोर गोयल, नीरज शर्मा, वीरपाल चौधरी, भूपेंद्र चौधरी, जगदीश कुमार, अभिषेक बजाज आदि मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button