पाकुड़

दुर्गा पूजा त्यौहार को लेकर हुई शान्ति समिति की बैठक

Peace committee meeting held regarding Durga Puja festival

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। आगामी दुर्गा पूजा त्यौहार को बड़े ही उत्साह और उल्लास के साथ शान्ति पूर्ण माहौल में मनाने के ध्यानार्थ प्रखण्ड विकास पदाधिकारी समीर अल्फ्रेड मुर्मू की अध्यक्षता में पाकुड़ नगर थाना सभागार में बैठक हुई। बैठक में थाना प्रभारी बबलू कुमार, एएसआई सुराई छापे समेत शहर के विभिन्न पूजा पण्डलो के समितियों के सदस्य समेत गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित किया। बैठक में सभी पूजा पण्डलों के सदस्य समेत उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों से बारी- बारी से सुझाव प्राप्त करने के पश्चात आगामी दुर्गा पूजा त्यौहार को शान्ति पूर्ण माहौल में हर्षोल्लास के साथ आपसी सौहार्द कायम रखते हुए मनाये जाने पर विभिन्न बिंदुओं पर विशेष रूप से चर्चाएं उपरांत कई महत्वपूर्ण निर्णय सुरक्षार्थ और शान्ति व्यवस्था सुदृढ़ करने की दिशा में अहम भूमिका सुनिश्चित करने की बातें कही। कहा कि असमाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने के साथ हुड़दंग करने वाले मनचलों पर भी कड़ी कार्रवाई की जायेगी। साथ ही सोशल मीडिया पर भी विशेष निगरानी रहेगा। सभी सेंसिटिव एरिया में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी जायेगी एवं सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन से भी हर गतिविधियों पर निगरानी रखी जायेगी। बैठक में शंभू नंदन भगत, रणजीत सिंह, हाजी तनवीर अंसारी, संजय कुमार विश्वास, शाहिद इकबाल, विवेकानंद तिवारी, प्रकाश सिंह, मुकेश सिंह, आजसू जिला अध्यक्ष आलमगीर आलम, सोनी मंडल, नीरज कुमार, सहित दर्जनों समाजसेवी राजनीतिक दल एवं पूजा कमेटी उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button