
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मेरठ। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र की रक्षा और मतदाताओं के अधिकारों की सुरक्षा को लेकर जोरदार आवाज उठाई। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सत्ता में बैठे लोग फर्जी तरीकों से जनादेश का अपमान कर रहे हैं, जिसे कांग्रेस पार्टी कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रंजन शर्मा के नेतृत्व में बच्चा पार्क पर वोट चोर-गद्दी छोड़ को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया गया।
महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा ने कहा कि हम लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक ज़ब तक संघर्ष करते रहेंगे ज़ब तक वोट चोरी करके बनी सरकार इस्तीफा नहीं देती। वोट की चोरी जनता के अधिकारों की सीधी लूट है,राहुल गाँधी व कांग्रेस पार्टी इस अन्याय के खिलाफ हर हाल में लड़ाई लड़ेगी। जनता की आवाज को दबाने वालों को गद्दी छोड़नी ही पड़ेगी।” प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे और सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की। आज के प्रदर्शन में मुख्य रूप से विशाल वशिष्ठ,अवनीश काजला, जाहिद अंसारी, हरिकिशन वर्मा,सलीम खान,धूम सिंह गुजर्र, मतन सिंह डेड़ा,चौधरी समसुद्दीन, डॉ राजीव गौड, सलीमुद्दीन शाह,महेंद्र गुर्जर, अनिल अरोड़ा, राकेश मिश्रा, पीयूष रस्तोगी, रोहित पाराशर,संजय कटारिया, जेपी शर्मा, सुशील सैनी,केडी शर्मा, सचिन शर्मा,हरिकिशन प्रजापति नेईम राणा, यासर सैफी, पीयूष रस्तोगी, कमल जायसवाल, सौरभ शर्मा, अनिल प्रेमी,प्रेम प्रकाश शर्मा, राजू महरोल, तेजपाल ढाबका, राजा खान, शमशाद पार्षद, इकराम पार्षद, दुष्यंत सागर,डॉ अशोक आर्य,इकरामुद्दीन अंसारी,विनोद सोनकर,नरेश नेगी, चौधरी मेहरुद्दीन,विनोद शर्मा, सरदार वीर सिंह,निसार अब्बासी, श्याम सिंह, मोहम्मद राशिद चौहान,शोएब साबरी,प्रवीण कुमार, डॉ दिनेश मोहन शर्मा, संजय वर्मा, आदि सैकड़ो कार्यकर्ताओ शामिल थे।



