हजारीबाग

कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी की हाईवे से बाइक को टक्कर दुर्घटना युवक की मौत।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हज़ारीबाग़ जिले के बड़कागांव प्रखंड चेपाकला गांव में एनटीपीसी कोयला ट्रांसपोर्टिंग रोड चार नंबर  गेट पास के पास बीती शनिवार रात 10:30 बजे एक हाईवा ने  बाइक को टक्कर मार दी जिसमें सवार तीनों लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते हीं एंबुलेंस के सहारे घायलों को बड़कागांव अस्पताल लाया गया। जहां 28 वर्षीय राजू महतो ग्राम बड़कागांव बसरिया टोला डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। एक का इलाज रांची हॉस्पिटल में किया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते हीं मृतक के परिजनों ने रविवार सुबह 9:00 बजे लाश को 13 माइल हजारीबाग रोड सड़क पर रखकर कंपनी से मुआवजे की मांग करने लगे। सड़क जाम रहने के कारण लगभग 400 हाईवा प्रभावित हुआ इसमें कंपनी को लाखों रुपया का नुकसान उठाना पड़ा। सड़क जाम हटाने के लिए प्रशासन की ओर से अंचलाधिकारी मनोज कुमार, पुलिस निरीक्षक ललित कुमार थाना प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता, डाड़ीकला थाना प्रभारी सागेन मुर्मू दिनभर व्यस्त रहे।
7 लाख रुपया एवं मृतक के पत्नी को नौकरी के आश्वासन पर सड़क जाम हटा
मृतक के परिजनों के द्वारा मुआवजे राशि की मांग को लेकर कंपनी के खिलाफ लगभग 9 घंटे तक सड़क जाम रखा। पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, अंबा प्रसाद ,सांसद प्रतिनिधि रंजीत कुमार व अन्य प्रबुद्ध लोगों की  मशक्कत के बाद सड़क जाम को हटाया जा सका। जिसमें सीओ मनोज कुमार ने बताया कि   मृतक के परिजन को कंपनी के द्वारा ₹7लाख , मृतक के पत्नी को नौकरी दी जाएगी एवं हीट  एन्ड रन के तहत सरकार के द्वारा ₹2लाख दी जाती है। फिलहाल अंतिम संस्कार के लिए ₹50 हजार नगद दिया गया है। 31 मार्च को बकाया साढ़े 6 लाख रुपया दे दिया जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button