राजस्थान

भारी बारिश से किसानों के खेत हुए दरिया,फसलों को हुआ नुकसान।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

बावड़ी। क्षेत्र में तीन दिन से लगातार भारी बारिश के चलते किसानों के खेतों में पानी भर गया। किसानों ने बताया कि तेज सूटे के साथ बारिश के चलते बाजरे, ग्वार , मूंगफली सहित अन्य फसलों में पानी भरने से नीचे पसर गई। इतना ही नहीं ठीकरिया के काजला मोड़ से नेहरों की ढाणी की तरफ जाने वाले रास्ते पर एक किसान के खेत में बारिश का पानी से लबालब भर जाने से फसल डूब गई। आम रास्तों में जगह जगह खड्डों में पानी भरने से वाहनों, राहगीरों को आने जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button