जिले का नाम व मुख्यालय बदलने के विरोध मे निकाला विशाल पैदल मार्च।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल-तिजारा: खैरथल-तिजारा जिले का नाम बदलकर भर्तृहरि नगर रखने और जिला मुख्यालय अन्यत्र ले जाने की आशंका को लेकर चल रहा जिला बचाओ आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। मंगलवार को जिला बचाओ संघर्ष समिति के आह्वान पर किशनगढ़बास में विशाल पैदल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया। पैदल मार्च में बड़ी संख्या में किसान,मजदूर, सामाजिक संगठनो के लोग तिरंगा लेकर चल रहे थे
युवाओं ने की जोरदार नारेबाजी
युवाओ ने जोरदार नारेबाजी कर अपना आक्रोश जता रहे थे पैदल मार्च मे “जिला चोर….गद्दी छोड़” ,इंकलाब जिन्दाबाद, हम हमारा हक मांगते…नही किसी से भीख मांगते जैसे जोशीले नारें लगे.पैदल मार्च की शुरुआत राधिका गार्डन, बासड़ा रोड से हुई, जो तोप सर्किल, गंज रोड, मुख्य बाजार होते हुए पंचायत घर इंदिरा रसोई बस स्टैंड पर पहुंची, जहां सभा के रूप में इसका समापन हुआ। इस मौके पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, व्यापारी, समाजसेवी और आमजन मौजूद रहे।इस मौके पर जिला बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक ओमप्रकाश रोघा ने कहा हम जिला कहीं अन्यत्र नही जाने देगे चाहे हमें कितना लम्बा संघर्ष क्यों ना करना पड़े खैरथल जिला मुख्यालय है और रहेगा हम अपने हक के लिए हर लड़ाई लड़ेंगे विधायक दीपचन्द खैरिया,पीसीसी महासचिव अजीत यादव, विधानसभा प्रभारी गफूर खान, प्रधान बीपी सुमन, ब्लॉक अध्यक्ष संदीप पाटिल, नेता प्रतिपक्ष उमेश यादव,शहर अध्यक्ष संस्कार अग्रवाल, नितिन यादव पार्षद, सुनील साँवरिया, व्यापार महासंघ खैरथल अध्यक्ष ओमप्रकाश रोघा, कोटकासिम ब्लॉक अध्यक्ष रामप्रसाद गुर्जर, एडवोकेट कमल सिंह, नवीन खैरिया, मोनू भारती, भागेन्द्र खैरिया, बाबूलाल सैनी, उमाशंकर शर्मा, सुभाष सैनी, चमन बसवाल, नूरमोहम्मद हल्लू, फकीरचन्द, सोमनाथ चौधरी, फूलसिंह चौधरी, जयप्रकाश हेडाऊ, रामचन्द्र कॉमरेड, मंडल अध्यक्ष किशनचंद इस्माईल पुर, सलीम खान, बन्ने खा, मास्टर आसमखां,मजदूर नेता धीरू भाई मौजूद रहे।


