बागपत

जनता से किया वादा, आज हुआ पूरा

बड़ौत को मिली इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, सांसद ने किया उद्घाटन सफ़र

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

बागपत। करीब चार माह पूर्व जनता से किया गया वादा मंगलवार को पूरा हो गया। सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाकात कर बड़ौत के लिए इलेक्ट्रिक बसों की मांग रखी थी। लगातार प्रयासों के बाद आखिरकार मंगलवार को तीन इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत कर दी गई।

इस ऐतिहासिक मौके पर खुद सांसद डॉ. सांगवान पहली इलेक्ट्रिक बस में सवार हुए और दिल्ली से बड़ौत तक सफर किया। रास्ते में प्रत्येक गाँव में ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों, फूलमालाओं और नारों से गूंजता माहौल जश्न जैसा बना रहा।

ग्रामीणों का कहना था कि सांसद ने जिस वादे को चार महीने पहले जनता के सामने रखा था, उसे पूरा कर दिखाया है। इससे क्षेत्रवासियों को दिल्ली आने-जाने में बड़ी सहूलियत होगी। खासकर नौकरीपेशा और छात्र वर्ग को इससे बड़ी राहत मिलेगी।

टयोढी गांव में सांसद का स्वागत करते हुए ग्रामीणों ने कहा कि अब उन्हें निजी गाड़ियों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा और यात्रा भी पर्यावरण–अनुकूल होगी।

सांसद बोले – “जनता से किया वादा निभाना ही मेरा धर्म”

सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने कहा कि इलेक्ट्रिक बसें सिर्फ़ शुरुआत हैं। आने वाले समय में और सुविधाएँ जुड़ेंगी। उन्होंने कहा – “जनता से जो वायदा किया, उसे पूरा करना ही मेरा धर्म है। मेरा संकल्प है कि बागपत–बड़ौत क्षेत्र का विकास किसी भी हाल में रुकेगा नहीं।”

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button