ललितपुर
बीएससी एग्रीकल्चर के विद्यार्थियों को शैक्षणिक भ्रमण कराया

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
ललितपुर। नैक ए ग्रेड प्राप्त शिक्षण संस्थान स्वायत्त कॉलेज महर्रा के कृषि संकाय के विद्यार्थियों को शैक्षणिक भ्रमण हेतु कृषि विज्ञान केन्द्र खिरिया मिश्र ले गए । वहां पर पशुपालन विभाग के वैज्ञानिक डा.अनुज कुमार गौतम ने विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के पशुओं को किस-किस तरह का चारा एवं पोषण देना चाहिए जिससे पशु हष्ट पुष्ट बने रहे और दुधारू जानवरों के लिए भी विभिन्न तरह के चारे के बारे में विद्यार्थियों को विस्तार से समझाया, जिससे जानवरों और पशुओं में दूध की पैदावार बढ़ जाती है। इसी के साथ ही विभिन्न तरह के पेड़ पौधों एवं वनस्पतियों की जानकारी विद्यार्थियों को दी। इसी के साथ मृदा उर्वरता को बढ़ाने के लिए वर्मी कंपोस्ट के महत्व को समझाते हुए वर्मी-कम्पोस्ट बनाने की विधि भी बताई और साथ ही विद्यार्थियों के मन में उठ रही शंकाओं का बड़े ही सुगमता से निराकरण किया जिससे विद्यार्थी संतुष्ट एवं उत्साहित नजर आए। इसके साथ ही संस्थान के विभागाध्यक्ष डा.मुकेशचंद ने भी कृषि विज्ञान के बारे में कई रोचक जानकारियां विद्यार्थियों के बीच साझा की और उनके अनुभवी मार्गदर्शन से विद्यार्थी बहुत ऊर्जावान और प्रफुल्लित नजर आए। विद्यार्थियों ने इस कृषि विज्ञान केन्द्र में विभिन्न प्रकार की वनस्पतियों, फलों के पेड़, औषधीय के पेड़ आदि को सजीव देखा तो विद्यार्थी उत्साहित नजर आए। इस दौरान कृषि संकाय के डा.मायाराम एवं राहुल कुशवाहा ने शैक्षिक भ्रमण का नेतृत्व किया।



