शामली

मतदाता सूची पुनरीक्षण की तारीखों में बदलाव

17 नवंबर से 16 दिसंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावे-आपत्तियां

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

शामली। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत जनपद की विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण कार्यक्रम में संशोधन किया गया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार 17 नवंबर को मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन होगा। इसके बाद 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। प्राप्त दावों और आपत्तियों का निस्तारण 28 दिसंबर तक किया जाएगा, जबकि अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 4 जनवरी 2027 को होगा। नए मतदाता नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6, नाम हटवाने के लिए फॉर्म-7 तथा संशोधन के लिए फॉर्म-8 भर सकते हैं। यह जानकारी उप जिला निर्वाचन अधिकारी सत्येंद्र सिंह ने दी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button