झुंझुनू
किशोरपुरा के राजकीय विद्यालय में 77 वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं चंवरा। किशोरपुरा के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 77 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। प्रमुख समाज सेवी सुरेश मीणा किशोरपुरा, प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह नरूका, सरपंच मोहन लाल सैनी, पूर्व सरपंच प्रतिनिधिधि मोहन लाल शिंभु दयाल सैनी, सहित कई वरिष्ठ लोगों ने विद्यालय में झंडारोहण किया। कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने देश भक्ति गीतों पर रंगारंग प्रस्तुतियां दी। सुरेश मीणा किशोरपुरा ने स्कूल एवं संपूर्ण गांव की प्रगति को लेकर विचार प्रकट किए। प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह नरूका एवं राकेश झाझडिया ने भी गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। वरिष्ठ अध्यापक फूलचंद सैनी ने आगामी परीक्षा परिणाम में विज्ञान विषय में शत प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को जयपुर से दिल्ली की हवाई यात्रा करवाने की घोषणा की। विद्यालय में भामाशाहों एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों का भी अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर सरपंच मोहनलाल सैनी, रियासत फाउंडेशन के सुमेर सैनी के पिता भामाशाह गोकुल प्रसाद सैनी, भागूराम फौजी, महेश कुमार शर्मा, संतोष विनीता सत्यपाल महबूब रमेश राजवीर सुनील बलौदा, रामेश्वर कैलाश, गुगन कुमावत, मालीराम शर्मा, रामनिवास सैनी, वेद प्रकाश सैनी, सांवर मल मीणा, प्रकाश मीणा, महेश सैनी, अभिजीत सिंह, सुरेंद्र कायल, बाबूलाल मेघवाल, सूरजमल कुमावत अनिल शर्मा, राजेश खटाना,बाबूलाल सैनी, रामनिवास कैलाश फूलचंद सैनी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक अभिभावक एवं ग्रामीण महिला पुरुष मौजूद थे।


