बरेली

एसएसपी ने पुलिस झंडा दिवस पर किया ध्वजारोहण, 38 पुलिसकर्मियों को मिले प्रशस्ति पत्र

डीजीपी का संदेश पढ़कर सुनाया गया, सभी को दिलाई गई पुलिस झंडा दिवस की शपथ

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। एसएसपी अनुराग आर्य ने पुलिस झंडा दिवस पर रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित क्वार्टर गार्ड पर ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर डीजीपी उत्तर प्रदेश का संदेश पढ़कर सुनाया गया और सभी को पुलिस झंडा दिवस की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में एसपी दक्षिणी, एसपी उत्तरी, एएसपी/सीओ नगर तृतीय/लाइन्स एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। थाना प्रभारी मूल्यांकन प्रणाली में विभिन्न माहों में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र दिए गए।
सम्मानित होने वालों में निरीक्षक धनंजय पाण्डेय प्रभारी साइबर थाना-04, निरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा प्रभारी निरीक्षक बहेड़ी-02, निरीक्षक हरेन्द्र सिंह प्रभारी निरीक्षक साइबर सेल-06, निरीक्षक विजेन्द्र सिंह प्रभारी निरीक्षक बारादरी-05, निरीक्षक सुरेश चन्द्र गौतम प्रभारी निरीक्षक इज्जतनगर-02, उप निरीक्षक आशुतोष द्विवेदी थाना प्रभारी शाही-03, निरीक्षक पवन कुमार प्रभारी निरीक्षक फतेहगंज पूर्वी-02, उप निरीक्षक अखिलेश उपाध्याय बारादरी-05, उप निरीक्षक विनय बहादुर सिंह भोजीपुरा-06, उप निरीक्षक मुनेन्द्र कुमार बारादरी-05, उप निरीक्षक सुधीर कुमार प्रेमनगर-03, उप निरीक्षक राहुल कुमार किला-03, उप निरीक्षक कुशलपाल सिंह थाना प्रभारी भमोरा-09, उप निरीक्षक पंकज कुमार मीरगंज-04, उप निरीक्षक सौरभ डेढा बारादरी-04, उप निरीक्षक रोहित तोमर कोतवाली-04, उप निरीक्षक मयंक भारद्वाज बारादरी-05, उप निरीक्षक योगेन्द्र कटारे बिथरी चैनपुर-02, महिला उप निरीक्षक कोमल कुण्डू कोतवाली-03, उप निरीक्षक नितिन राणा बारादरी-04, उप निरीक्षक देवेन्द्र कुमार राठी पुलिस लाइन-04, उप निरीक्षक वीरेन्द्र कुमार बिथरी चैनपुर-02, उप निरीक्षक जावेद अख्तर बारादरी-10, उप निरीक्षक आदेश कुमार फतेहगंज पश्चिमी-02, उप निरीक्षक वकार अहमद किला-05, उप निरीक्षक जसवीर सिंह फरीदपुर-01, उप निरीक्षक नीरज कुमार सिंह थाना प्रभारी अलीगंज-01, उप निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह पुलिस लाइन-02, उप निरीक्षक अनूप सिंह कोतवाली-03, उप निरीक्षक सौरभ यादव क्योलड़िया-01, उप निरीक्षक अमित कुमार बारादरी-01, उप निरीक्षक मोहित कुमार इज्जतनगर-01, उप निरीक्षक गौरव अत्री बिथरी चैनपुर-01, उप निरीक्षक मोहित कुमार प्रेमनगर-01, उप निरीक्षक जाकिर अली किला-01, उप निरीक्षक पवन कुमार भोजीपुरा-01, उप निरीक्षक सतेन्द्र कुमार बारादरी-01 और उप निरीक्षक ब्रह्मपाल सिंह कार्यालय अपर पुलिस अधीक्षक अपराध-01 शामिल हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button