बरेली

डीएम की अध्यक्षता में हुई जिला इंटेलिजेंस कमेटी की बैठक

संवेदनशील क्षेत्रों, व्यय संवेदनशील पॉइंट्स पर निगरानी के निर्देश, अवैध नकदी, शराब, मादक पदार्थों पर कड़ी नजर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

बरेली । विधानसभा निर्वाचन-2027 को निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण कराने को जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला इंटेलिजेंस कमेटी की बैठक हुई। इसमें व्यय संवेदनशील क्षेत्रों और पॉइंट्स के चिन्हांकन और निगरानी पर विचार हुआ।
जिलाधिकारी ने सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों में अवैध नकदी, शराब, मादक पदार्थों, बहुमूल्य धातुओं, प्रलोभन सामग्री पर निगरानी के निर्देश दिए। पुलिस, आबकारी, आयकर, वाणिज्य कर/जीएसटी, एनसीबी को समन्वय को कहा। पूर्व अनुभवों, जब्ती, शिकायतों के आधार पर गांवों, वार्डों, बाजारों, मार्गों, ट्रांजिट पॉइंट्स और सीमावर्ती क्षेत्रों को चिन्हित करने को कहा।
पुलिस को अपराध, जब्ती का क्षेत्रवार संकलन, आबकारी को अवैध मदिरा, आयकर को संदिग्ध नकदी और वाणिज्य कर/जीएसटी को संदिग्ध गतिविधियों का संकलन करने को कहा। सभी थाना अध्यक्ष, चौकी प्रभारियों को सक्रिय करने, सभी ईआरओ को सेंसिटाइज करने, एलडीएम बैंक ऑफ बड़ौदा को असामान्य नकदी, संदिग्ध खातों, डिजिटल लेन-देन की निगरानी के निर्देश दिए। प्रत्येक क्षेत्र, पॉइंट का आधार, तथ्य, एजेंसी, निगरानी व्यवस्था लिखित में देने, कार्ययोजना बनाने, फ्लाइंग स्क्वॉड, स्टैटिक सर्विलांस टीम की तैनाती, 24×7 निगरानी, मतदान से पूर्व अंतिम 72 घंटों में सतर्कता के निर्देश दिए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व/उप जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार सिंह, एसपी सिटी चिराग जैन, मुख्य कोषाधिकारी शैलेश कुमार, जिला आबकारी अधिकारी, आयकर अधिकारी अजय श्रीवास्तव/जीएसटी विभाग के नामित अधिकारी, अग्रणी जिला प्रबंधक, डिप्टी कमिश्नर ऑडिट संजय गौतम सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button