गाजियाबाद

गुलाब वाटिका में रामलीला मंचन

भरत मिलाप और सीता हरण के दृश्य ने बांधा समा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
लोनी गाजियाबाद। नव धार्मिक  राम लीला कमेटी गुलाब वाटिका के तत्वावधान में चल रही रामलीला में रविवार को दर्शकों ने धार्मिक और भावनात्मक प्रसंगों का सजीव मंचन देखा। मंच पर भरत मिलाप, शूर्पणखा की नाक काटने और सीता हरण जैसे प्रसंगों का शानदार चित्रण किया गया।
विशेषकर जब भरत ने प्रभु श्रीराम की खड़ाऊं को सिर पर धारण किया, तो यह दृश्य इतना भावुक रहा कि पूरा पंडाल तालियों और “जय श्रीराम” के नारों से गूंज उठा। वहीं, सीता हरण का मंचन भी दर्शकों के लिए रोमांचक और मार्मिक क्षण लेकर आया।
रामलीला का शुभारंभ अनिल प्रमुख ने फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर रामलीला कमेटी के चैयरमेन संजय अग्रवाल व अध्यक्ष विनोद कुमार, महीपाल जांगिड़, हरिओम,अनुज नैन, पंकज त्यागी सहित पदाधिकारियों ने उनका मंच पर सम्मान भी किया।
आयोजन में भारी संख्या मे क्षेत्र वासी जुटे और रामलीला मंचन का आनंद लिया। कार्यक्रम में विश्राम सिंह, राकेश सिंह, अक्ष्य जांगिड़,मनु ठाकुर समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button