ईद उल अजहा से पूर्व सभासद ने चलवाया सफाई अभियान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो ।
कांधला। ईद के दौरान वार्ड में बेहतर साफ-सफाई को बेहतर करने को लेकर नगर पालिका के वार्ड 11 सभासद पण्डित प्रदीप भार्गव की अध्यक्षता में नगर पालिका वार्ड 11 कर्मियों की बैठक ली। बैठक के दौरान सभासद ने सभी कर्मियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वार्ड के सभी मस्जिद, एवं गलियों की समुचित सफाई होनी चाहिए। मस्जिदों के आसपास कोई न कोई सफाई कर्मी मौजूद होना चाहिए। ताकि सफाई व्यवस्था बनी रहे। नगर पालिका वार्ड 11 सभासद पंडित प्रदीप भार्गव ने लिपिक और सफाई नायक को हिदायत दी कि सफाई के पानी के टैंकर से सड़क को अच्छे से धोया जाए, साथ लाल हरा और सफेद चूना व दवा आदि का भी छिड़काव किया जाए। पेयजल आपूर्ति में किसी तरह की लापरवाही न बरतने का निर्देश दिया गया। सभासद ने कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने सभी कर्मियों से अपनी मौजूदगी में वार्ड में सफाई अभियान चलवाया है जिसमें अच्छे से एक-एक गलियां व नालियों की सफाई कराई गई है जिसमें करीब आधा दर्जन सफाई कर्मी व सफाई नायक व लिपिक मौके पर मौजूद रहे है। सभासद ने सभी सफाई कर्मियों व नायक को वार्ड वासियों से विनम्रता से पेश आने का भी पाठ पढ़ाया। साथ ही सभासद ने कार्यरत सभी कर्मचारियों को निर्देशित किया कि ईद के दिन सुबह पांच बजे उपस्थित हों और जब तक ईद की नमाज अदा नहीं हो जाती तब तक वार्ड की सफाई व्यवस्था विशेष रूप से बनाए रखें। इस सफाई अभियान में मुख्य रूप से पालिका सफाई लिपिक अमरेश कुमार,सफाई नायक, सतीश कुमार, के साथ-साथ सफाई कर्मचारी बंटी, राजू, अजय, राकेश, राजा, सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।


