पाकुड़

सांसद विजय हसदा ने लिया पूजा पंडालों का जायजा, की पूजा अर्चना, मांगी सलामती की दुआ, दी शुभकामनाएं

MP Vijay Hasda inspected the puja pandals, offered prayers, prayed for safety and extended best wishes.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। राजमहल लोकसभा क्षेत्र से हैट्रिक लगाये सांसद विजय कुमार हसदा ने पाकुड़ नगर स्थित लगभग सभी पूजा पंडालों का स्वयं बाइक ड्राइव करते हुए जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओ के लिए व्यवस्थित सुविधाओं समेत सुरक्षा व्यवस्था की बारीकी से निरीक्षण किया। तत्पश्चात पूजा समितियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने प्रशासनिक अधिकारी को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं होनी चाहिए। इससे पहले सांसद विजय कुमार हसदा के पहुंचते ही सभी पूजा समितियों के द्वारा पारंपरिक रिति-रिवाज से स्वागत किया। इस दौरान काफी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। सुरक्षा बलों के द्वारा हर गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही थी। सांसद विजय कुमार हसदा ने जिलावासियों समेत देशवासियों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दी और शान्ति पूर्ण माहौल में हर्षोल्लास के साथ विधि व्यवस्था बनाये रखते हुए पवित्र त्यौहार मनाने की अपील की। साथ ही उन्होंने असमाजिक तत्वों/ गतिविधियों पर निपटने के ध्यानार्थ प्रशासन का सहयोग करने की भी अपील की। मौके पर झामुमो जिला अध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम, सांसद प्रतिनिधि श्याम यादव, अम्लान कुसुम सिन्हा उर्फ बुलटी दा, उमर फारूक, प्रखण्ड अध्यक्ष मुसलेहुद्दीन शेख, प्रकाश सिंह, मुकेश सिंह अख्तर आलाम, मुसरफ हुसैन, मोबारक हुसैन, सोनू आलाम, आदि उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button