बरहरवा रेलवे स्टेशन पर चलाया गया मानव तस्करी और अन्य असामाजिक तत्वों के विरूद्ध अभियान
Campaign launched against human trafficking and other anti-social elements at Barharwa Railway Station

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
बरहरवा, साहिबगंज। आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार के नेतृत्व में रविवार को देर संध्या बरहरवा रेलवे स्टेशन पर मानव तस्करी और अन्य असामाजिक तत्वों के विरूद्ध चलाए गये अभियान के तहत बुकिंग ऑफिस बरहरवा के पास सर्कुलेटिंग एरिया के समीप दो नाबालिग लड़के संदिग्ध तरीके से खड़े देखा।जब आरपीएफ उसके पास गये,तो वे डरे हुए थे।पूछताछने पर दोनों ने अपना ठिकाना राधा नगर थाना क्षेत्र बताया उन्होंने यह भी बताया कि पिता के डांटने पर दोनों घर से भाग कर गांव वाले के सहयोग से दूसरे राज्य काम करने की मकसद से जा रहे हैं। उनकी गतिविधियों से संतुष्ट न होने के कारण लड़को को हिरासत में लिया गया और बच्चों से उनके घरों का मोबाइल नंबर लेकर उनके घर वालो को सूचित किया गया।कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उक्त दोनों नाबालिग लड़को को बाल संरक्षण मंथन/बरहरवा (साहिबगंज) की अनुराधा मंडल को सौंप दिया गया।उक्त कार्रवाई में मुख्य रूप से इंस्पेक्टर संजीव कुमार के अलावा एएसआई जे.के.दुबे,कांस्टेबल अनिल कुमार साह, कांस्टेबल अजय कुमार सहित अन्य शामिल थे।



