ललितपुर

होली व रमजान त्यौहारों को लेकर डीएम ने धर्मगुरुओं-प्रबुद्धजनों के साथ की शान्ति समिति की बैठक

त्यौहारों को आपसी सौहार्द व भाईचारे के साथ मनाएं जनपदवासी : जिलाधिकारी

आयोजन स्थल व सोशल मीडिया पर पुलिस करेगी कड़ी निगरानी, अराजकता फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही
निर्धारित मानक के अनुसार बजाये जायेंगी डीजे, उल्लंघन करने पर प्रभावी कार्यवाही करने के दिये निर्देश
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने कलैक्ट्रेट सभागार में जिले के धर्मप्रमुखों व प्रबुद्धजनों साथ शान्ति समिति की बैठक कर आमागी होली व रमजान त्यौहारों को आपसी सौहार्द व भाईचारे के साथ मनाये जाने की अपील की। साथ ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को त्यौहारों के लिए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिये। कहा कि त्यौहार के दौरान अशान्ति फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, उनके विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी। इसके अलावा पुलिस अधिकारी होलिका दहन हेतु चिन्हित स्थलों पर सतत निगरानी रखें, कोई भी अराजक तत्व उत्पात न मचाये। त्यौहार पूरी शान्ति व सौहार्द के साथ सम्पन्न हो, इसके लिए जिला प्रशासन ने अलग अलग क्षेत्रों में पुलिस व प्रशासन के अधिकारी तैनात किये हैं जो प्रत्येक गतिविधियों पर नजर रखेगें। उन्होंने धर्मगुरुओं से अपील की कि ललितपुर में हमेशा आपसी भाईचारे के साथ त्यौहार मनाये जाते रहे हैं, इस वर्ष भी हमें इस परम्परा को कायम रखना है, आप सभी अपने-अपने लोगों तक प्रशासन का यह संदेश पहुंचाएं, साथ ही उन्हें समझाये कि त्यौहार के दौरान किसी भी तरह की अराजकता न हो। डीएम ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिये कि होली के दौरान कोई भी शराब पीकर हुरदंग न मचाये, इसके लिए प्रत्येक होली दहन स्थल पर पुलिस बल तैनात करें, साथ ही सोशल मीडिया पर भी गहन निगरानी रखें, यदि कोई धर्म, सम्पदाय या किसी विशेष वर्ग या व्यक्ति को लेकर भड़काऊ पोस्ट डालता है तो उसके विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाए। इसके अलावा डीजे संचालकों के साथ बैठक कर उन्हें निर्धारित मानक के अनुसार डीजे बजाने के निर्देश दिये जायें, यदि इसका उल्लंघन हो तो तत्काल प्रभावी कार्यवाही करें। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये कि त्यौहारों के दौरान निर्बाध विद्युत व पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करायी जाए। साथ ही शराब बंदी का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करायें। पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिये कि अपने-अपने क्षेत्रों में आयोजन स्थलों पर पीस कमेटी की बैठकें कर लें, साथ ही अराजक तत्वों पर नजर रखें, यदि कोई त्यौहार में या सोशल मीडिया पर अराजकता फैलाता है तो उससे सख्ती से निपटें। इसके अलावा सभी सार्वजनिक स्थलों पर चैंकिंग अभियान चलाएं। इस दौरान एडीएम अंकुर श्रीवास्तव, एसडीएम सदर मनीष कुमार, समस्त क्षेत्राधिकारी सहित परिवहन, विद्युत, आबकारी, जल संस्थान, स्वास्थ्य व अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारी, प्रमुख धर्मगुरु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button