लातेहार

Deputy Commissioner heard the problems of the villagers in public grievance redressal, gave instructions regarding solution

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
लातेहार। उपायुक्त सह- जिला दंडाधिकारी उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय कक्ष में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण का आयोजन किया गया। जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों ने अपनी अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा। जन शिकायत निवारण के दौरान उपायुक्त ने वहां उपस्थित सभी लोगों से एक–एक कर उनकी समस्याएँ सुनी एवं अश्वासन दिया कि उनके सभी शिकायतों की जल्द से जल्द जाँच कराते हुए शिकायतों का समाधान किया जायेगा। लातेहार के हेठपोचरा ग्राम निवासी ओमप्रकाश राम ने अपने आवेदन के माध्यम से बताया कि वें गंभीर बीमारी कैंसर से पीड़ित है। उनका इलाज टाटा कैंसर हॉस्पिटल रांची में चल रहा है। जिसपर उन्होंने उपायुक्त महोदय से सहायता राशि प्रदान करने की मांग रखी। आवेदन को संज्ञान में लेते हुए उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को अग्रसारित कर नियमानुसार करवाई करने का निर्देश दिया। थाना – चंदवा, पंचायत-बारी के ग्राम-बारी के ग्रामीणों ने उपायुक्त को आवेदन देते हुए बताया कि उनके गांव का बिजली ट्रांसफार्मर खराब हुए / जले एक माह से उपर समय बीत गया है। ग्रामीणों द्वारा नया ट्रांसफार्मर लगाने हेतु आवेदन भी दिया जा चुका है, पर अभी तक बिजली बहाल नहीं हुआ है और न ट्रांसफार्मर ही ठीक किया गया है। आवेदन को संज्ञान में लेते हुए उपायुक्त ने विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता को ग्राम-बारी में जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाने का निर्देश दिया। इसी प्रकार अन्य लोगों ने भी अपनी समस्याएं रखीं तथा लोगों से प्राप्त आवेदन के आलोक में उपायुक्त ने समस्या निदान के लिए त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया। मंगलवार के जन शिकायत निवारण में कुल 22 आवेदन प्राप्त हुए जो मुख्य रूप से भूमि अधिग्रहण, जमीन विवाद, आंगनबाड़ी केंद्र में सेविका के चयन से संबधित , रोजगार, डीएमएफटी मद से मुआवजा से संबंधी जुड़े आवेदन आये। जन शिकायत में सभी शिकायतकर्ता की समस्याएं को सुनने के पश्चात उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को अग्रसारित कर सभी आवेदनों का भौतिक सत्यापन करते हुए , समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया। उपायुक्त के निर्देशानुसार आमजनों की समस्याओं के समाधान और शिकायत के निष्पादन हेतु जिला, अनुमंडल, प्रखण्ड स्तरीय के सभी पदाधिकारियों के कार्यालय में प्रत्येक मंगलवार एंव शुक्रवार को जन शिकायत निवारण का आयोजन किया जाता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button