कैराना
महिला से अभद्रता, कपड़े फाड़ने का आरोप
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कैराना। एक महिला के साथ अभद्रता का मामला सामने आया है। आरोप है कि उसके कपड़े भी फाड़ दिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया है कि आठ नवंबर की दोपहर करीब तीन बजे उन्हें शादी समारोह में जाना था। आरोप है कि तीन सगे भाइयों शानू, शाहदत और शमीम वहां आ पहुंचे, जिन्होंने उसके, उसके भाई और भाभी के साथ गाली-गलौज करते हुए अभद्रता की। विरोध करने पर आरोपियों ने उसकी भाभी के कपड़े फाड़ दिए। इसके बाद आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

