कैराना

 महिला से मारपीट में छह पर मुकदमा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

कैराना। पारिवारिक विवाद में बीच-बचाव करना एक महिला को भारी पड़ गया। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने महिला के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। पुलिस ने पांच सगे भाइयों समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
मोहल्ला खैलकलां निवासी जीनत ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 23 अक्टूबर की शाम करीब पांच बजे उसकी जेठानी रिजवाना और दूसरी जेठानी किशवर के बीच विवाद हो रहा था। आरोप है कि जब वह किशवर को बचाने के लिए पहुंची तो रिजवाना के भाई रिजवान, मोबीन, शौकीन, फरमान और दानिश निवासीगण मोहल्ला बिसातियान तथा पति असलम निवासी मोहल्ला दरबारखुर्द ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोपियों नेलात-घूंसों से उसके साथ मारपीट की। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए फरार गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button