
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल : खैरथल शहर में मातोर रोड़ स्थित श्री परशुराम मंदिर में रामनवमी पर बुद्धवार को भजन-कीर्तन एवं सत्संग कार्यक्रम किए गए, महिला श्रद्धालुओं ने उत्साह से भागीदारी की।
ब्राह्मण समाज की महिला अध्यक्ष मीना शर्मा ने बताया
मंदिर में पूजा-पाठ, आरती के साथ ही भगवान श्रीराम द्वारा स्थापित जीवन मूल्यों पर अमल का आह्वान किया गया। नवरात्र पर आदिशक्ति के पूजन और भक्ति पूर्ण भजनों से आंन्नद की अनुभूति हुई और माता रानी का आर्शीवाद प्राप्त किया इस अवसर पर प्रसाद भी वितरित किया गया इस मौके पर ब्राह्मण महिला समाज की वरिष्ठ संरक्षक श्रीमति शारदा अवस्थी, अध्यक्ष श्रीमति मीना शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती कविता शर्मा, सचिव श्रीमति पूजा शर्मा, सदस्य श्री मति शशि प्रभा शर्मा एवं समस्त कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रही

