
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा हसनपुर नगर के मेंन बाजार में कोबरा निकलने से हड़कंप मच गया,वहीं व्यापारी कोबरा को देखकर डर गए और इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी गई, सूचना पर वन विभाग की टीम ने पहुंच कर ब्लैक कोबरा को पकड़ लिया और वन में छोड़ दिया।सोमवार को नगर का मेंन बाजार खुला और व्यापारी अपने काम में व्यस्त थे, तभी अग्रवाल धर्मशाला के सामने स्थित एक दुकान के निकट कोबरा सांप निकलने की सूचना पर व्यापारी एकत्र हो गए और ब्लैक कोबरा सांप को देखकर वह डर गए। व्यापारियों द्वारा इसकी सूचना वन विभाग के क्षेत्राधिकार नरेश कुमार को दी गई, सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग की टीम में दरोगा पलट राम, दरोगा अतुल एवं सैफ मोहम्मद नु काफी मशक्कत के बाद कोबरा सांप को पकड़ लिया और ले जाकर सिहाली जागीर वन रेंज में छोड़ दिया।वन क्षेत्र अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि सूचना पर वन विभाग की टीम को नगर के मेन बाजार भेजा गया, जहां वन कर्मियों ने कोबरा सांप को पकड़कर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। इधर, सांप को रेस्क्यू करते वक्त वहां लोगों की भी भारी भीड़ जुट गई।


