पाकुड़

जिला प्रशासन समेत मुखतालिफ पार्टी के कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

The district administration and party workers garlanded the statue of Mahatma Gandhi.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। देश में बापू के नाम पहचान बनाने वाले महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर को हुआ था। महात्मा गांधी का पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी था, गुजरात में जन्मे गांधी ने देश को आजाद करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। आज सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर उन्हें नमन किया जाता और उनके मार्गदर्शन को सराहा जाने के साथ स्वीकारने के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणास्त्रोत है। साथ ही उनका वैश्विक प्रभाव आज भी एकता और करुणा की भावना को बढ़ावा देता है। वही पाकुड़ जिला प्रशासन ने पाकुड़ गांधी चौक स्थित उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान उपायुक्त मनीष कुमार, डीडीसी महेश कुमार संथालिया, एसडीओ साईमन मरांडी, एसडीपीओ डीएन आजाद अन्य ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। साथ ही कांग्रेस, बीजेपी समेत अन्य पार्टियों के प्रतिनिधि/ कार्यकर्ताओं ने भी महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान महात्मा गांधी अमर रहे के नारा भी लगाया गया। साथ ही बापू के दिखाये गये मार्ग पर चलने की शपथ ली।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button