राजस्थान
दूनी से 33वी सांवरिया सेठ की विशाल पदयात्रा बस्सी पहुंची

नेशनल प्रेस टाइम्स।
टोंक। टोंक के दुनी से सांवरिया सेठ की विशाल पदयात्रा 27 जुलाई 2025 को रवाना होकर बस्सी पहुंची। यह पदयात्रा खुशहाली की मनोकामना को लेकर हमेशा करते आ रहे हैं। पदयात्रा में लगभग 500 लोग, डीजे, ढोल नगाड़े के साथ झूमते नाचते गाते प्रत्येक दिन 25 30 किलोमीटर चलते हैं। पदयात्रा के अध्यक्ष बना लाल जाट, कोषाध्यक्ष रमेश मुन्दडा, किशन कटारिया, सत्यनारायण साहू, पिंटू साहू, दुर्गा लाल सेन, रमेश माली और अन्य कार्यकर्ताओं के द्वारा यात्रा में सभी ने अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए व्यवस्था दी। यात्रा के कार्यकर्ता सत्यनारायण साहु ने बताया कि यह 33वीं पदयात्रा 3 अगस्त को विशाल जुलूस के साथ सांवरिया सेठ को झंडा चढ़ाकर और लड्डू बाटी का भोग लगाकर संपन्न होगी।



