गोड्डा

एफसीआई गोदाम से सड़ा हुआ अनाज मिलने का डीलर ने लगाया आरोप

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा : बसंतराय प्रखंड क्षेत्र के चांदतारा समूह के डीलर कपेटा को एफसीआई गोदाम से मिले दर्जनों बोरा सड़े हुए चावल और गेहूं ने परेशानी में डाल दिया है। डीलर का कहना है कि गोदाम से भेजे गए राशन में करीब आधा दर्जन बोरा पूरी तरह सड़ा हुआ मिला है, जिससे वितरण में दिक्कतें आ रही हैं। डीलर कपेटा ने बताया कि जब कार्डधारी राशन लेने पहुंचे और बोरा खोला गया, तो उसमें से बदबूदार और सड़ा हुआ चावल एवं गेहूं निकला। कार्डधारी ने डीलर पर आरोप लगाया कि वह खराब अनाज दे रहा है। लेकिन जब डीलर ने उनके सामने दूसरा बोरा खोला, तो उसमें भी सड़ा हुआ अनाज निकला। इसके बाद कार्डधारी को विश्वास हुआ कि खराब अनाज गोदाम से ही आया है, न कि डीलर की गलती से। डीलर ने कहा कि हम विभाग से मांग करते हैं कि इस तरह का सड़ा हुआ चावल और गेहूं डीलरों को न दिया जाए। जब खराब अनाज बांटा जाता है तो पूरी बदनामी डीलर की होती है, जबकि गलती विभाग की होती है। स्थानीय लोगों ने भी विभाग की इस लापरवाही पर नाराज़गी जताई है और खाद्य आपूर्ति विभाग से जांच की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि गरीबों को मिलने वाला राशन अगर इस तरह की गुणवत्ता का होगा, तो यह सरकार की योजनाओं के उद्देश्य को ही कमजोर करेगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button