उत्तरकाशी

होली व रमजान पर्व को लेकर उत्तरकाशी पुलिस अलर्ट

त्योहारों को सकुशल एवं सुरक्षित सम्पन्न करवाने हेतु पुलिस ने ली पीस कमेटी की बैठक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

उत्तरकाशी : होली एवं रमजान पर्व को सकुशल, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित तरीके से सम्पन्न करवाने हेतु पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में आज 1 मार्च 2026 को उत्तरकाशी पुलिस द्वारा विभिन्न थाना/कोतवाली पर पीस कमेटी की मीटिंग्स ली गयी।

मीटिंग्स में पुलिस द्वारा विभिन्न समुदायों के गणमान्य नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ होली व रमजान पर्व को सुरक्षित एवं सकुशल सम्पन्न करवाने को लेकर व्यापक चर्चा-परिचर्चा की गयी।

सभी से आपसी प्रेम, सम्मान, हर्षोल्लास एवं सामाजिक समरसता के प्रतीक पर्व होली एवं रमजान को हर्षोल्लास, मर्यादित एवं सभ्य तरीके से मनाने, किसी को जबरन रंग लगाने, हुड़दंग, अभद्र व्यवहार, नशे की स्थिति में वाहन न चलाने अथवा सार्वजनिक शांति भंग करने जैसी गतिविधियों से बचने का आग्रह किया गया। कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई।

होली एवं रमजान के पर्व को सुरक्षित एवं सकुशल तरीके से सम्पन्न करवाने हेतु उत्तरकाशी पुलिस मुस्तैद है। त्योहार की आड में माहौल खराब करने वाले असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जा रही है। त्योहारों के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, संवेदनशील/भीड-भाड वाले स्थानों पर सतत गश्त तथा पुलिस चौकसी बढा दी गयी है। सोशल मीडिया एवं अन्य किसी माध्यम से भ्रामकता/भड़काऊ अपवाह फैलाने वालों पर भी लगातार निगरानी रखी जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button