ललितपुर
बच्चों को गुणवत्ता परक शिक्षा देना हम सब की जिम्मेदारी – राजकुमार पुरोहित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर : महरौनी पूर्व माध्यमिक विद्यालय लहरैन में संकुल स्तरीय बैठक खंड शिक्षा अधिकारी महरौनी राजकुमार पुरोहित के दिशा निर्देशन में आहूत की गई।जिसमें खंड शिक्षा अधिकारी ने आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहां की समस्त प्रधनाध्यापक घर घर जाकर अभिभावकों से संपर्क स्थापित कर उन्हें शासन की ओर से चल रही निःशुल्क शिक्षा जिसमें बच्चों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तक,डीबीटी के माध्यम से अभिभावकों के खाते में 1200 रु भेजे जा रहे हैं जिससे अभिभावक बच्चों के लिए जूता, मौजा,बैग, पेन,पेंसिल खरीद सकते है। शासन की ओर से मध्यान्ह भोजन में गुणवत्ता परक भोजन भी दिया जाएगा,ये सभी शासन की योजनाओं से अभिभावकों को आच्छादित करें। जिससे अभिभावक जागरूक हो सके और अपने अपने बच्चों का परिषदीय विद्यालय में दाखिला कराए।
और अध्यापकों को निर्देश दिए कि वर्तमान में चल रही कक्षा 8 पास आउट हुए छात्र छात्राओं का कक्षा 9 में प्रवेश कराने के लिए जागरूक करें और शिक्षा के महत्व को बताए, कि शिक्षा हमारे जीवन में उतनी ही जरूरी है जितना हमें जीवित रहने के लिए हमारे शरीर को भोजन,विद्यालय में शिक्षक,शिक्षामित्र,अनुदेशक अपने अपने पदीय दायित्वों का समय से निर्वहन करे,एवं बच्चों को टीएलएम माध्यम,खेल खेल में शिक्षा, नवाचार माध्यम से शिक्षा दी जाए,बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय आने के लिए प्रेरित करे।
बैठक के उपरांत गत वर्ष में सेवानिवृत हुए शिक्षक कृष्णकुमार अवस्थी, रतनलाल को शॉल,श्रीफल देकर सम्मानित किया गया,एवं खंड शिक्षा अधिकारी महरौनी ने उनके सेवाकाल में किए गए कार्यों की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इसके उपरांत विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों शिक्षकों को सहभोज जलपान कराया गया। इस मौके पर
हरदेव प्रसाद , के के अवस्थी, रतनलाल, अशोक कुमार, अनन्त कुमार जैन, कौशलेंद्र अवस्थी, देवेंद्र जैन, अजबेंद्र सिंह ,रामेश्वर प्रसाद, अनामिका सुमन,अमृतांशु अवस्थी, जय प्रकाश, परमानंद,महेश साहू, वृज किशोर, दयाचंद, धनीराम,राकेश कुमार, भगवान दास,सचिन खटीक, जगभान, सुरेश, संतोष कुमार, अरुण कुमार साहू,राम सहाय, योगेंद्र सिंह यादव उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन हरदेव प्रसाद नोडल संकुल गुढा ने किया।
कार्यक्रम में पधारे हुए सभी अतिथियों का योगेंद्र यादव प्रभारी प्रधानाध्यापक ने आभार जताया।