बरेली
ढोल-नगाड़ों के बीच विराजे गणपति बप्पा, भक्तों में उत्साह

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। आलमगिरिगंज स्थित बाबा खंडसारी नाथ मंदिर में श्री गणेश जन्मोत्सव पर गणपति बप्पा की स्थापना धूमधाम से की गई। ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच गणेश जी विराजे।
आयोजक वरुण अग्रवाल ने बताया कि गणेश जी की प्रतिमा आगरा से मंगवाई गई है, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। उन्होंने बताया कि 14 सितंबर से मंदिर में प्रतिदिन अलग-अलग धार्मिक आयोजन कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को शिवम शर्मा की मंडली द्वारा बाबा खाटू श्याम जी का भव्य कीर्तन आयोजित किया गया, जिसमें भजनों पर भक्त झूमते नजर आए।
इस दौरान वरुण अग्रवाल, आशु अग्रवाल, लवलेश खंडेलवाल, नीरज अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, चंदन, सुबोध अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, मोना, राम और दिनकर शर्मा सहित बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे।



