खैरथल
जनता की एकता ने दी सरकार को चेतावनी — खैरथल-तिजारा की पहचान से कोई समझौता नहीं :विधायक खैरिया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल – पुरानी अनाज मंडी स्थित पार्क मे जिला बचाओ संघर्ष समिति” के बैनर तले जनआंदोलन की शुरूआत की गई। सैकड़ो की संख्या में सर्व समाज, व्यापारी, युवा और बुजुर्गों ने भाग लिया। और खैरथल जिले का नाम बदलने और जिला हैडक्वाटर को अन्यत्र ले जाने के भजनलाल सरकार के प्रस्ताव स्वीकृति पर रोष जताया इस अवसर पर बोलते हुए विधायक दीपचंद खैरिया ने कहा यह आंदोलन विरोध का नही हमारे आत्मसम्मान और सांस्कृतिक विरासत को बचाने की मुहिम है खैरथल –तिजारा नाम ही नही हमारा अतीत,वर्तमान, भविष्य की पहचान है जिसे जनता मिटने नही दे गी नेता विपक्ष नगरपरिषद विक्की चौधरी ने कहा भर्तहरी महाराज के प्रति हमारी आस्था है भृत्हरी जी का मंदिर हमसे 100 किलोमीटर की दूरी पर है मगर ये भाजपा सरकार उनकी आड़ लेकर आर्थिक लाभ का खेल खेल रही है कुछ लोग जो राजनिति मे होकर सेवा के नाम पर धंधा करते है बार बार जिले मे अडंगा लगाते रहे है
हम इसके लिए संघर्ष करेगेपंकज रोधा ने नाम बदलने को खैरथल की आत्मा पर हमला बतायामनोज मन्नू ने सवाल उठाया कौनसी जनता ने प्रस्ताव दिया कब किसी ने इस सरकार से नाम बदलने की मांग की ये केवल खैरिया जी कानाम हटाने कि प्रयास है खैरथल जिले बनाने का श्रेय भाजपाई स्वयं लेना चाहते है इसके अलावा हनुमान वकील,गिरीश डाटा,योगेश योग , देवेंदर शर्मा,जाजनमूलानी ,फखरूद्दीन एडवोकेट, सहित अन्य लोगो ने भी संघर्ष किया,अनाज मण्डी व्यापार कमेटी के अध्यक्ष सर्वेश गुप्ता ने भी अपना समर्थन जताया
विरोध रैली के बाद मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा
रेलवे फाटक से जिला सचिवालय तक सैंकड़ो लोगों नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला और जिला कलेक्टर को सीएम के नाम ज्ञापन सौपा जिसमे तीन मांगे प्रमुखता से उठाई गई
खैरथल-तिजारा जिले के नाम परिवर्तन पर तुरंत रोक लगे।
बिना जनसहमति के कोई निर्णय न लिया जाए।
भविष्य में जनता की भावनाओं को प्राथमिकता दी जाए।
इस मौके पर विधायक दीपचंद खैरिया, मुण्डावर विधायक ललीत यादव,जिला अध्यक्ष योगेश मिश्रा, पूर्व प्रधान रोहितास चौधरी, पार्षद मोहनलाल शर्मा,ब्लॉक अध्यक्ष शिवचरण गुरूजी, श्याम लाल शर्मा, ढिल्लन, पवन वासु,नारायण छागाणी, गुरूदत्त,देशराज जांगिड़ सहित सैकड़ों युवा व पंच संरपच मौजूद रहे



