पाकुड़पाकुड़

जिदातो मिशन में क्रिसमस कार्निवल–2025 का भव्य आयोजन

Grand celebration of Christmas Carnival-2025 at Jidato Mission

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिदातो मिशन परिसर में क्रिसमस कार्निवल–2025 का आयोजन हर्षोल्लास, उत्साह एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त पाकुड़ मनीष कुमार उपस्थित रहे। उनके साथ अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी एवं जिला पंचायत राज पदाधिकारी भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त सहित सभी वरीय पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से क्रिसमस उत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने कहा कि क्रिसमस प्रेम, शांति, भाईचारे एवं मानव सेवा का प्रतीक पर्व है। ऐसे आयोजन समाज में आपसी सद्भाव, सहिष्णुता और एकता की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि जिदातो मिशन द्वारा सामाजिक, शैक्षणिक एवं मानवीय मूल्यों के संरक्षण की दिशा में निरंतर सराहनीय कार्य किया जा रहा है। क्रिसमस कार्निवल जैसे आयोजन बच्चों एवं युवाओं में सकारात्मक सोच, सांस्कृतिक चेतना तथा सामाजिक जिम्मेदारी का विकास करते हैं। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, सामूहिक प्रार्थना एवं उत्सव से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें बच्चों एवं स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उपायुक्त ने सभी नागरिकों को क्रिसमस की शुभकामनाएं देते हुए समाज में प्रेम, शांति एवं आपसी सहयोग बनाए रखने का संदेश दिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button