सांसद विजय हांसदा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास, जनसमस्याओं की निष्पादन का दिया निर्देश
MP Vijay Hansda laid the foundation stone for road construction and directed for resolving public issues.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। राजमहल लोकसभा क्षेत्र से हैट्रिक लगाये युवा सांसद विजय कुमार हांसदा ने पाकुड़िया प्रखण्ड के खजुरडंगाल पंचायत के दुर्गापूर एवं पातपहाड़ी गांव, महुलपहाड़ी पंचायत के बथानपहाड़ी व महुलपहाड़ी गांव, बासेतकुंडी पंचायत के लखीपोखर व ढोलकट्टा गांव, लागडुम पंचायत के तलवा व छोटा बरमसिया गांव का दौरा किया। इस दौरान झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम, जिला उपाध्यक्ष हरिवंश चौबे व जिला सांसद प्रतिनिधि श्याम यादव भी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने सांसद विजय हांसदा व झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम का आदिवासी परंपरानुसार माला पहनाकर व पुष्पगुच्छ देकर भव्य स्वागत किया। ग्रामीणों ने सांसद विजय हांसदा को आवास, पेयजल, सड़क, बिजली, पेंशन व स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से अवगत कराया, जहां सांसद विजय कुमार हांसदा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया। साथ ही पेयजल की समस्या के समाधान हेतु जल्द ही डीप बोरिंग करवाने का आश्वासन दिया। साथ ही अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आम-जनों की सुविधार्थ में अवगत कराये गये जनसमस्याओं का त्वरित निष्पादन करे। वही सांसद विजय हांसदा एवं झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम ने ग्रामीणों को आगामी दिनों में होनेवाली मतदाता पुनरीक्षण कार्य की जानकारी देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार असुविधा होने पर पार्टी द्वारा नियुक्त बीएलए की सहायता लेने व पार्टी के प्रखण्ड व जिला स्तरीय पदाधिकारियों को सूचित करने का निर्देश दिया। क्षेत्र की समस्याओं को सुनने के पश्चात सांसद विजय हांसदा ने लागडुम पंचायत के तलवा व छोटा बरमसिया गांव में डीएमएफटी मद से स्वीकृत दो सड़को के निर्माण कार्य का शिलान्यास नारियल फोड़कर व फीता काटकर किया। साथ ही संवेदक को गुणवत्तापूर्ण तरीके से निर्धारित समय पर सड़क निर्माण कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया, ताकि ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा हो। मौके पर जिला संगठन सचिव मुनीराम मरांडी, जिला परिषद अध्यक्षा जुली ख्रीस्टमुनी हेम्ब्रम, पाकुड़िया प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हंसदा, प्रखंड सचिव मईनुद्दीन अंसारी, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सगीर अंसारी, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष छोटू भगत, महिला मोर्चा की प्रखंड अध्यक्ष सुभाषिनी मुर्मू, सचिव सिलवंती मुर्मू, विश्वजीत दास,प्रखंड कोषाध्यक्ष कालिदास टूडू, युवा अध्यक्ष मैनेजर हेम्ब्रम, युवा सचिव निगार अंसारी, राजू चौबे, मोईन आलम, पूर्व मुखिया जुगनू हांसदा, दिनेश सोरेन, बिसनाथ मुर्मू, महुलपहाड़ी के उपमुखिया जीवन मरांडी, मंटू मरांडी, अख्तर आलम सहित अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद थे।



