अमरोहा

अमरोहा में गन्ने के खेत में दिखा तेंदुआ-शावक

ग्रामीणों में दहशत, दिन भी डंडे लेकर निकल रहे लोग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा जिले के गजरौला थाना क्षेत्र स्थित शाहपुर बुजुर्ग गांव में तेंदुए और उसके शावक को गन्ने के खेत में देखा गया है। इस घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और उन्होंने अपनी सुरक्षा के लिए रात में पहरा देना शुरू कर दिया है।जानकारी के अनुसार, गांव के पास गन्ने के खेत में कुछ बच्चों ने तेंदुए और उसके शावक को देखा। तेंदुए पर नजर पड़ते ही बच्चों में भगदड़ मच गई। उन्होंने दौड़कर अपनी जान बचाई और गांव वालों को इसकी सूचना दी।इस घटना के बाद से पूरे गांव में भय का माहौल है। ग्रामीण लगातार तेंदुए के दिखने से चिंतित हैं, खासकर बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर। वे अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रात में पहरेदारी कर रहे हैं।ग्रामीणों ने वन विभाग को इस मामले की सूचना दे दी है। उन्होंने विभाग से जल्द से जल्द कार्रवाई करने और तेंदुए को पकड़ने की मांग की है ताकि क्षेत्र में सामान्य स्थिति बहाल हो सके।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button