असम

जुबिन गर्ग हत्या बयान पर सीएम से पूछताछ क्यों नहीं? 

सांसद अजीत कुमार भुइयां का सवाल। 

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

असम के दिल की धड़कन प्रख्यात असमिया गायक जुबिन गर्ग की मौत की जांच को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है। राज्यसभा सांसद अजीत कुमार भुइयां ने सवाल उठाया है कि जब मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने स्वयं जुबिन की हत्या की आशंका संबंधी बयान दिया था, तो असम पुलिस की विशेष जांच दल (SIT) ने अब तक उनसे पूछताछ क्यों नहीं की?सांसद भुइयां ने यह प्रतिक्रिया तब दी, जब SIT ने जुबिन गर्ग की पत्नी गरिमा शইकिया गर्ग से करीब छह घंटे तक पूछताछ की। हालांकि SIT या पुलिस ने इस पूछताछ की कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन यह खबर सामने आने के बाद आम जनता के बीच कई सवाल उठने लगे हैं। अजीत कुमार भुइयां, जो एक अनुभवी पत्रकार और राजनीतिक विश्लेषक भी हैं, ने कहा—“अगर वास्तव में सच्चाई सामने लानी है, तो मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से पूछताछ न करने का फैसला संदिग्ध लगता है। इससे SIT की जांच की सीमाएं साफ दिख रही हैं।” उन्होंने आगे कहा कि शुरुआत से ही SIT की कार्यप्रणाली को लेकर सजग वर्गों में आलोचना जारी है। जनता के बीच यह धारणा बनती जा रही है कि जांच प्रक्रिया पारदर्शी नहीं है। असम के हार्टथ्रब जुबिन गर्ग की रहस्यमय मौत को लेकर अब भी कई प्रश्न अनुत्तरित हैं, और सत्य पूरी तरह सामने नहीं आया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button