मुरादाबाद

एक इनामी बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार 25 हजार इनाम था मुकर्रर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद । पुलिस और एटीएस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 25 हजार का इनामी बांग्लादेशी युवक अनस को गिरफ्तार किया है। अनस फर्जी दस्तावेज बनवाकर मुरादाबाद में रह रहा था। पुलिस ने अनस के पास से एक फर्जी आधार कार्ड और मोबाइल फोन बरामद किया है
अनस के खिलाफ 16 अप्रैल 2023 को कटघर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था
आरोपी अनस मूल रूप से बांग्लादेश का रहने वाला है और 19 साल पहले अपनी मां और बहनों के साथ भारत आया था। इसके बाद उसने फर्जी दस्तावेज बनवाकर मुरादाबाद में रहना शुरू कर दिया। अनस के खिलाफ 16 अप्रैल 2023 को कटघर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस ने बताया कि अनस की गिरफ्तारी के लिए कई बार दबिश दी गई थी, लेकिन वह फरार हो जाता था। एसएसपी सतपाल अंतिल ने उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। एटीएस मुरादाबाद की साइबर टीम ने अनस की लोकेशन ट्रेस की और उसे रामगंगा विहार स्थित आकाश ग्रीन अपार्टमेंट से गिरफ्तार किया।
पुलिस ने अनस को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है और अनस के फर्जी दस्तावेजों के स्रोत का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button